मिर्जापुर, दिसम्बर 12 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वि/रा अजय कुमार सिंह ने शीतलहर/ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने जिले के लोगों से ठण्ड को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा है कि ठंड के संबंध में जनसंचार माध्यमों से बराबर जानकारी लेते रहे। घर से बाहर निकलते समय ठण्ड से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़ा पहनकर ही निकलें। कोयले की अंगीठी/मिट्टी तेल का चूल्हा/ हीटर/ ब्लोवर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें और कमरे में हवा का आवागमन/वेंटिलेशन बनाए रखें, जिससे कमरे में विषाक्त/जहरीली धुआं इकट्ठा न होंने पाए। शरीर को सूखा रखें, गीले कपड़े तुरन्त बदल लें। गीला कपड़ा अधिक समय तक पहनने से ठंड लग सकती है। घर में अलाव का सामान न हो तो अत्याधित ठंड के दिनों में सामुदायिक केन्द्रों, आश्रय स्...