हाथरस, नवम्बर 26 -- शीतलहर से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजरी -(A) शीतलहर से बचाव के लिए प्रभारी अधिकारी आपदा की ओर से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आखिर शीतलहर से बचाव के लिए लोग क्या करें, क्या न करें। शीतलहर की आपात स्थिति में मौसम की जानकारी अलग-अलग मीडिया प्लेटफार्म से समय-समय पर लेते रहे और सतर्क रहे। शीतलहर में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए गरम पानी और दूत्तरे गर्न पेय पदार्थों का सेवन करें। कोयले की अंगीठी/मिट्टी तेल का चूल्हा/हीटर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरते तथा कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन,वेंटिलेशन,वायु संचार बनाये रखें ताकि कमरे में विषाक्त पुओं इकट्ठा न हो। विषम परिस्थितियों अथवा अत्याधिक सर्दियों के लिए इंधन बचा कर रखें। शरीर को सूखा रखें गीले कपडे तुरन्त बदल लें. ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते है।...