मऊ, दिसम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी /प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त नगर निकायों में कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को हुई। अधिशासी अधिकारियों को सभी निकायों में पालीथिन जब्ती एवं जागरूकता अभियान चलाने और शीतलहर से बचाव के लिए रैन बसेरा, अलाव, कंबल वितरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शासन की समस्त योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निकायों द्वारा कर एवं करेत्तर देयों की वसूली शत प्रतिशत पूर्ण करें। इसके अलावा 15वां वित्त एवं अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वंदन योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, म...