बक्सर, दिसम्बर 21 -- पेज तीन के लिए ------- बक्सर, हिप्र। जिले में लगातार तापमान में गिरावट व शीतलहर की स्थिति को देखते हुए डीएम साहिला के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख व भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर अलाव और अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है। इस क्रम में जिले के तमाम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, अस्पताल परिसरों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। ताकि, ठंड से प्रभावित जरूरतमंद, असहाय व राहगीरों को राहत मिल सके। साथ ही, रात्रि के समय ठंड से बचाव के लिए अस्थायी आश्रय स्थलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों व नगर निकायों को नियमित रूप से अलाव संचालन, आश्रय स्थलों की निगरानी व आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.