बक्सर, दिसम्बर 20 -- पेज- युवा के लिए नावानगर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के सरकारी स्कूलों में छात्र- छात्राओं को शीतलहर के खतरे एवं उससे बचाव की जानकारी दी गई। इसको लेकर विद्यालय के फोकल शिक्षकों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। मध्य विद्यालय केसठ में विद्यालय के बच्चों को बेवजह घर से बाहर न निकलने, गर्म पेय पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के तहत छात्रों को जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि शीतलहर उस अवस्था को कहते है जब सर्दी के दिनों में तापमान सामान्य न्यूनतम तापमान से 05 से 06 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। यह अवस्था 02 से 03 दिनों तक लगातार अगर बनी रहे तो उसे शीतलहर की अवस्था कहते है। शीतलहर के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत...