सहारनपुर, जनवरी 2 -- कड़ाके की ठंड और शीतलहर से निराश्रित व असहाय लोगों को बचाने के लिए शासन की ओर से सहारनपुर जनपद में व्यापक राहत अभियान चलाया जा रहा है। शासन द्वारा आवंटित धनराशि से जनपद के लिए कुल 7350 कंबलों का क्रय किया गया है, जिन्हें सभी तहसीलों में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक तहसील को 1450-1450 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। अब तक तहसील सदर में 950, देवबंद में 1260, नकुड़ में 1170, बेहट में 1230 और रामपुर मनिहारान में 1070 कंबल वितरित किए जा चुके हैं। इस तरह कुल 5680 कंबल निराश्रित और असहाय व्यक्तियों तक पहुंचाए जा चुके हैं। प्रशासन के अनुसार समस्त तहसीलों में अभी कुल 1670 कंबल शेष हैं, जिनका वितरण तेजी से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर लेखपालों और तहसील कर्मियों को विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.