चंदौली, दिसम्बर 30 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मौसम तीन दिनों से काफी खराब हो गया। सोमवार को सुबह से शाम तक धुंध बना रहा। न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवा और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। शीतलहर के चलते राहगीर, कामगार, यात्री परेशान दिखे। दिनभर लोग गलन से ठिठुरते और कांपते रहे। शाम होते ही कोहरे का असर छाने लगा और गलन से लोग घरों में दुबकने लगे। कोहरे से ट्रेन और सड़क मार्ग भी प्रभावित रहा। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। जिले में सर्दी के सीजन में दूसरी बार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहंचने से जनजीवन बेहाल होने लगा। सुबह कोहरे के चलते राहगीरों, कामगारों, नौकरीपेशा करने वालों को घर से बाहर निकलने में काफी कठिनाई हुई। खासकर ट्रेन, बस और आटो से यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.