संभल, दिसम्बर 22 -- जिले में सर्दी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। सोमवार को भी दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 40 मीटर से भी कम दर्ज की गई। ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन ने ठंड से राहत के लिए इंतज़ाम तेज कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24-48 घंटों में कोहरे की तीव्रता कम होने और धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.