गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। संवाददाता जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहा और दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। ठंड के चलते लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई, वहीं बाजारों और सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को मौसम का रुख अचानक बदल गया। शुक्रवार को जहां दिन में धूप हुई थी वहीं शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं रही। शुक्रवार शाम से ही सर्द तेज हवाएं चलने लगी थी। जो शनिवार को भी जारी रही। कोहरा बूंद की तरह गिरता रहा। जिससे पूरे दिन ठंड का एहसास बना रहा। शीतलहर और पाले की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी आलू, सरसों, मटर और सब्जी की फसलों पर पाले का खतरा मंडर...