चक्रधरपुर, जनवरी 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। देश के अधिकांश राज्य इन दिनों शीतलहर और घने कोहरे के चपेट में है। उत्तर एवं दक्षिण भारत के इलाकों में पड़ रहे शीतलहर एवं घने कोहरे को लेकर लंबी दूरी तय करने वाली कई ट्रेनें घंटो लेट चल रही है। ऐसे चक्रधरपुर रेल मंडल में पिछले कई महीनों से ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला जारी है। लेकिन पिछले दो तीन दिनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर एवं दक्षिण भारत के राज्यों में पड़ रही ठंड एवं घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनें घंटो देरी से चल रही है। पिछले दो दिनों से ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस कई घंटे देर से चल रही है। सोमवार को मुबंई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस, शालीमार उदयपुर सिटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, संतरागाछी पोरबदंर कविगुरु एक्सप्रेस, तेजस राजधान...