किशनगंज, दिसम्बर 23 -- किशनगंज। संवाददाता सोमवार की सुबह से तेज सर्द हवा व घना कुहासा से इस साल का सर्वाधिक ठंड वाला दिन रहा है। तापमान में आयी कमी की वजह से जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट आया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज़ किया गया। जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार जारी शीत लहर ने अब ठंड की रफ्तार और तेज हो गई है। मौसम का मिजाज ऐसा है कि दिन और रात के तापमान में कोई खास अंतर नहीं हो रहा, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक ठंडी पछिया हवा चलती रहेगी, जिससे ठंड से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। सोमवार की दोपहर बाद धूप जरूर निकली, लेकिन धूप में गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दिन भर तेज और सर्द पछिया हवा चलती रही, जिससे खुले में निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। कड़ाके की ठंड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.