बिजनौर, दिसम्बर 16 -- जिले में मंगलवार को सर्दी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आए कोहरे से वाहन रेंगते नजर आए। सुबह और देर रात ठंड का अहसास तेज रहा। आर्द्रता का स्तर सुबह 92 प्रतिशत और शाम तक घटकर 50 प्रतिशत रहा। मंगलवार को सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली। सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवा के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। बिजनौर में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चे भी कंपकंपाती ठंड के बीच स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। मंगलवार को कोहरा और शीतलहर चली, जिससे तापमान में गिरा...