किशनगंज, जनवरी 10 -- किशनगंज। किशनगंज जिले में शीतलहर का कहर जारी है। भीषण ठंड व शीतलहर से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शुक्रवार बर्फीली हवा ने लोगों की हाड़ कंपकंपा दी। पारा गिरने से पूरे दिन ठिठुरन रही, लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। शुक्रवार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिले में पड़ रही अत्याधिक ठंड को देखते हुए डीएम विशाल राज ने जिला के सभी निजी सरकारी विद्यालयों,प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थान में वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अब 12 जनवरी तक तक प्रतिबंध लगा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो-तीन दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है। कोहरा भी छाया रह सकता है। कोहरा के साथ सर्द हवा के चलते ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ...