बुलंदशहर, दिसम्बर 22 -- जिले में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। सोमवार को सुबह और शाम सर्द हवाओं के साथ ठंड का असर इतना तेज रहा कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। दिनभर धूप नहीं निकलने से ठिठुरन और अधिक महसूस की गई। जिससे बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। दोपहर के समय धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। सोमव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.