भभुआ, दिसम्बर 21 -- युवा पेज की लीड खबर शीतलहर को ले डीएम ने किया 22 से 24 तक10वीं तक स्कूल बंद प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद, आदेश निजी विद्यालयों पर भी लागू 10वीं-12वीं की पढ़ाई, बोर्ड परीक्षा के क्रैश कोर्स व प्री-बोर्ड गतिविधियां रहेंगी जारी भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अहम आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक की पढ़ाई 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पूरी तरह बंद रहेगी। यह निर्णय खासकर छोटे बच्चों को ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की शैक्षणिक गतिविधियां भी उक्त अवधि में प्रतिबं...