रामपुर, दिसम्बर 9 -- दिसंबर में बढ़ती ठंड और संभावित शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएचसी और पीएचसी तक मरीजों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हीटर लगाए गए हैं। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष और नवजात शिशु वार्डों में भी हीटर की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों और नवजात बच्चों को ठंड से बचाया जा सके। बच्चों और बुजुर्गों को अधिक ठंड लगने की संभावना को देखते हुए इन वार्डों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सर्दी से संबंधित बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार, निमोनिया और सांस की दिक्कत के इलाज के लिए जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.