चंदौली, दिसम्बर 23 -- चंदौली। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर बढ़ते हुए शीत लहर के मद्देनजर आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत समस्त परिषदीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त समस्त बोर्ड के सरकारी और निजी विद्यालय के प्री प्राईमरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन आगामी 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक स्थगित रहेगा। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर एसआईआर, ऑनलाइन प्रशिक्षण, अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल की तैयारी करेंगे। साथ ही डीबीटी, यू-डायस (अपार) फीडिंग, जीरो पॉवर्टी आदि विभागीय कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...