हाजीपुर, दिसम्बर 19 -- महुआ,एक संवाददाता। सर्दी के बढ़ते सितम से कोई अछूता नहीं है। गरीब से लेकर ऊंचे बस्तियों में लोग अलाव जलाकर ठिठुरन से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव में लोग लकड़ियां,पत्ते आदि को जलाकर अलाव का सहारा ले रहे हैं, तो शहर और चौक चौराहों पर कूट कागज, कूड़े और टायर का अलावा जलाकर लोग ठिठुरन से बचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि शीतलहर बढ़ने के बावजूद सरकारी स्तर पर कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गुरुवार को सुबह में घना कुहासा छाया रहा। यह कुहासा दिन के 11 बजे तक बना रहा। जिसके कारण गाड़ियों की परिचालन में काफी दिक्कत आई। दिन में गाड़ी चालकों को हेडलाइट जलाकर काफी धीमी गति में चलना पड़ा। इसी शीतलहर में छोटे-छोटे बच्चे कांधे पर बैग लिए स्कूल भी गए। हालांकि शीतलहर बढ़ने के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.