मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- गोरौल। शीतलहर के प्रकोप से लोगों की दिनचर्या बदल गई है। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। धुंध की वजह से दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चालक चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर एनएच से गोरौल-मथना, महुआ, गोरौल, सरैया की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। अत्यधिक ठंड के कारण मजदूरों को कम काम मिल रहा है। अंचल और नगर पंचायत की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...