जमुई, जनवरी 3 -- गिद्धौर। निज संवाददाता शुक्रवार की सुबह शीतलहर के भयानक प्रभाव के कारण हो रहे कोहरे के वजह से प्रखंड भर में मौसमी बदलाव साफ-साफ देखा जा रहा है। भीषण ठंड के कारण कनकनी एवं घने कोहरे के वजह से आम जन जीवन खासा प्रभावित हो गया है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड से लोगों को हर रोज कामकाज को लेकर अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है। अचानक छाए घने कोहरे एवं शीतलहर के कारण गिद्धौर बाजार सहित सड़कों पर लोगों के आवागमन में भारी कमी देखी जा रही है। सड़कों पर यात्री वाहन एवं मालवाहक वाहनों के द्वारा सुबह-सुबह लाइट जलाकर अपने गंतव्य स्थान जाते देखा गया। वहीं शुक्रवार दोपहर 10 बजे धूप निकलने के कारण धीरे-धीरे घना कोहरा खत्म हो गया लेकिन शाम चार बजे के बाद बढ़ी कनकनी ने न केवल प्रखंड भर को अपने आगोश में ले लिया। बल्कि आम लोगों को घरों में दुबकने...