अररिया, दिसम्बर 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सीमावर्ती फारबिसगंज अनुमंडलीय क्षेत्र सोमवार को भी दिनभर शीतलहर की चपेट में रहा। आसमान से सोमवार की सुबह शीत की फुहार गिरने लगी। सात बजे सुबह तक शीत की बौछार होती रही। शीतलहर के प्रकोप से सर्दी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से राहत के लिए घर-घर में लोग अलाव ताप रहे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए दिन हो रात गर्म वस्त्रों में रह रहे हैं। सुबह में घना कोहरा भी छाया रहा। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों की रफ्तार पर कुहासे से असर पड़ा है। दिनभर धुंध छाया रहा। धूप नहीं निकली। पछुआ हवा की रफ्तार से ठंड पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। तापमान में गिरावट से ठंड का सितम तेज हो गया है। घने कोहरे से बढ़ी लोगों की परेशानी, वाहन चालकों को हो रही समस्या,बच्चे व बुजुर्गों को ज्यादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.