मोतिहारी, दिसम्बर 28 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्वी चंपारण जिला शीतलहर की चपेट में है। आसमान से रविवार सुबह शीत की फुहार गिरने लगी। सात बजे सुबह तक शीत की बौछार होती रही। शीतलहर के प्रकोप से सर्दी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से राहत के लिए घर-घर में लोग अलाव ताप रहे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए दिन हो रात गर्म वस्त्रों में रह रहे हैं। सुबह में घना कोहरा भी छाया रहा। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों की रफ्तार पर कुहासे से असर पड़ा है। दिनभर धुंध छाया रहा। धूप नहीं निकली। पछुआ हवा की रफ्तार से ठंड पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। तापमान में गिरावट से ठंड का सितम तेज हो गया है। चाय दुकानों में ठंड से बढ़ी दूध की खपत : चाय दुकानों पर दूध की खपत बढ़ गई है। घर से बाहर निकले लोग ठंड से राहत के लिए च...