अररिया, दिसम्बर 21 -- अररिया, निज प्रतिनिधि अररिया जिला भीषण ठंड की चपेट में आ गया है। शुक्रवार की रात के बाद मौसम ने करवट बदल दिया। शनिवार को दिनभर कड़ाके की ठंड से जिलेवासी कांपते रहे। रुक-रुककर चल रही पछुआ हवा ने मौसम में कनकनी बढ़ा दी है। ठंड से जिले भर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर गांव तक भीषण ठंड से लोग परेशान हैं। शीतलहर के चलते लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। दिनभर लोग अलाव के सहारे लोग जिंदगी बचाते नजर आए। मौसम में सिहरन बढ़ जाने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गयी है। सुबह में लोग विलंब तक कड़ाके की ठंड के चलते अपने-अपने घरों में दुबके रहते हैं। स्थिति यह बन गयी है गर्म वस्त्र भी लोगों को कड़ाके की ठंड से पूरी तरह राहत नहीं दे पा रही है। खासकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ गयी है। ठंड से बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.