सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला शीतलहर की चपेट में है। लगातार नौवें दिन मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में बादलों का डेरा है। बर्फीली हवा हाड़कंपा रही है। सूरज नहीं निकलने से लोग गलन भरी ठंड से कांप रहे हैं। पूरे दिन लोग अलाव के ईदगिर्द मौजूद रहकर ठंड से जंग लड़ रहे हैं। गलन से जनजीवन प्रभावित होकर रह गया है। खराब मौसम से स्कूलों में छुट्टी से बच्चों को राहत है। जिला शीतलहर से आजाद नहीं हो पा रहा है। हर दिन गलन भरी हाड़कंपा देने वाली ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड का आलम यह है कि लोग या तो घरों के अंदर रह रहे हैं या फिर अलाव से पूरे दिन चिपके रह रहे हैं। शनिवार को सूरज का एक पल के लिए भी दर्शन नहीं हो सका। सूरज निकलने से कुछ राहत मिलती लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले दो दिन कोहरा पड़ा था लेकिन दोपहर तक धूप निकल आ रही थी। इससे पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.