रामपुर, दिसम्बर 30 -- कड़ाके की सर्दी से सोमवार को भी जनपद वासियों को राहत नहीं मिली। सुबह में कोहरा तो नहीं, मगर सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहा। दोपहर के समय में गलन भरी ठंड की वजह से लोग अलाव तापते हुए नजर आए। सर्दी की वजह से बाजार में भी सन्नाटा पसरा दिखा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। सोमवार को जनपद में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ठंडी हवा चलने से लोगों को गलन भी झेलनी पड़ी। वातावरण में कोहरा तो नहीं था मगर गलन पूरा दिन बनी रही। दिन भर सूरज के दर्शन न होने से सर्दी कम नहीं हुई तो लोगों को घरों में दुबकना पड़ा। बाजार में भी लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते हुए नजर आए। इधर, सर्दी और शीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.