साहिबगंज, दिसम्बर 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। पिछले चार दिनों से लगातार शीतलहर, पछुआ हवा और बढ़ते कप-कपाती ठंड जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को पूर्वाह्न11:45 के बाद हल्की धूप निकली ,लेकिन कनकनी और हवा चलने से धूप का कोई असर नहीं दिखा। बढ़ते ठंड को देखते ही शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। लोग अपने-अपने घर में दूबक जाते हैं । इधर जहां-तहां लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर का तापमान शनिवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम 11 डिग्री डिग्री सेल्सियस है। कनकनी व ठंड से लोग परेशान पतना। बढ़ती ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। इसका खासा असर प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। अधिक ठंड के कारण मजदूरों को कार्य पर जाने में परेशानी हो रही है। इधर, रविवार को दिनभर कुहासा छाया रहा...