लखीसराय, दिसम्बर 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। उत्तर भारत में लगातार जारी शीतलहर और घने कोहरे का असर अब रेल यातायात पर पूरी तरह से दिखाई देने लगा है। लखीसराय रेलखंड से गुजरने वाली लंबी दूरी और कम दूरी की ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों की गति नियंत्रित कर दी है, जिसका सीधा असर परिचालन पर पड़ा है। नतीजतन एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और तेज पछुआ हवा के बीच यात्री घंटों तक प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। सुबह से लेकर देर रात तक स्टेशनों पर ठंड से ठिठुरते यात्रियों की भीड़ लगी रही। लेट ट्रेनों की सूचना मिलने पर यात्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.