गिरडीह, मई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। संकल्प संस्था द्वारा गुरूवार को शीतलपुर स्थित निःशुल्क कोचिंग सेंटर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की सैकड़ों छात्राएं शामिल हुईं। जागरूकता अभियान के साथ सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। संयोजक और डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर सोमनाथ केसरी ने कहा कि 28 मई को यह दिवस मनाने का उद्देश्य पीरियड्स से जुड़े सामाजिक कलंक को तोड़ना और सुरक्षित स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाना है। ग्रामीण इलाकों में आज भी इसे अपवित्र माना जाता है। इस चुप्पी को तोड़कर खुलकर बात करने का माहौल बनाना जरूरी है, ताकि कोई लड़की शर्मिंदगी महसूस न करे। यह भी पढ़ें- माहवारी स्वच्छता दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक सही जानकारी के अभाव में कई लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं। माहवारी शिक्षा के रास्ते म...