मुंगेर, अप्रैल 25 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा के गांधी मैदान फुटबॉल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में रोमांच चरम पर रहा। श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के तत्वावधान में आयोजित इस मुकाबले में एसएससी शीतलपुर ने फुल्का टीम को 4-1 से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक केशव कुमार, विशिष्ट अतिथि हरि बल्लभ सिंह और पूर्वेंदु नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच की शुरुआत से ही शीतलपुर की टीम ने दबदबा बनाए रखा। यह भी पढ़ें- धरहरा इलेवेन का दमदार प्रदर्शन, शंकर कप में 2-0 से जीत 15वें मिनट में जर्सी नंबर 10 रोहन कुमार ने बेहतरीन एकल प्रयास से प...