शीतकालीन सत्र में प्रयागराज को मिलेगी मुंबई और जेवर की नई उड़ानें
प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। लगातार घटती विमान सेवाओं के बीच प्रयागराज के लिए राहत भरी खबर है। शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम (विंटर शेड्यूल) में मुंबई और जेवर के लिए नई विमान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। यदि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलती है तो प्रयागराज से मुंबई के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ेगी और पहली बार जेवर (नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट) के लिए सीधी विमान सेवा भी शुरू हो सकती है।
विमान सेवाओं में कमी प्रयागराज से पिछले कुछ महीनों में विमान सेवाएं लगातार कम हुई हैं। अकासा एयरलाइंस ने मुंबई के लिए अपनी दैनिक उड़ान बंद कर दी थी और फिलहाल सप्ताह में केवल सोमवार को ही यह सेवा संचालित हो रही है। मुंबई मार्ग पर यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए एयरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.