बाराबंकी, जनवरी 1 -- बाराबंकी। शीतकालीन अवकाश के बाद नए साल के पहले कार्य दिवस पर गुरुवार को कचहरी खुलते ही अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर और हाथ मिलाकर नववर्ष की बधाइयां दी। पूरे परिसर में सौहार्द, भाईचारे और उल्लास का माहौल बना रहा। शहर के सिविल कोर्ट परिसर में शीतकालीन अवकाश के बाद पहले ही दिन कचहरी में अच्छी खासी चहल-पहल रही। सभी अधिवक्ता एक दूसरे के यहां जाकर नए साल की बधाई दी। अधिवक्ताओं का कहना था कि नया साल न्यायिक व्यवस्था के लिए बेहतर साबित हो, इसी उम्मीद के साथ उन्होंने नए वर्ष की शुरुआत की है। कचहरी परिसर में नववर्ष की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.