भागलपुर, सितम्बर 2 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले के तटबंधों को कटाव से बचाने और उन्हें मजबूत करने के लिए शीट पाइल मॉडल कारगर साबित हो सकता है। इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध पर इस तकनीक का परीक्षण सफल रहा है। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध के संवेदनशील हिस्सों में भी इस मॉडल को लागू करने का सुझाव सरकार को दिया है। विभाग के मुख्य अभियंता ने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजने की अनुशंसा की है। बताया गया कि नदी के तेज बहाव और कटाव के कारण भागलपुर के कई तटबंध लगातार दबाव में रहते हैं। खासकर बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ तटबंध के किनारे कटाव का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कमजोर हिस्सों को तत्काल सुरक्षित करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती रहती है। शीट पाइल तकनीक को इसी समस्या के स्थायी समाधान के तौर पर देखा जा रह...