मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी। जिले में शीघ्र गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी होगी। मंगलवार शाम डीएम आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बंद किया गया था। अफवाह के बीच गैस सिलेंडर का अधिक डिमांड होने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से होम डिलीवरी बंद हुआ था। लोड बढ़ने से सर्वर भी सही से काम नहीं कर रहा था। स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। लोगों का सहयोग मिला तो अगले 48 घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि कुछ हिस्सों में सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। डीएम ने लोगों से अपील किया कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में सहयोग करें। मीडिया के माध्यम से उन्होंने जिलावासियों को भरोसा दिया कि गैस सिलेंडर ...