भदोही, मई 28 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां के पास बने ओवरब्रिज पर शीघ्र ही वाहनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद जगी है। एनएचआई और रेलवे विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से पर निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। निर्माण कार्य को लेकर कई ट्रेनों के संचालन मार्ग में भी बदलाव किया गया है। बताया जाता है कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। हालांकि ऊपरी हिस्से का काम पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़ा था। इससे लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही थी। यह भी पढ़ें- ओवरब्रिज का निर्माण होने से छह माह रहेगा रूट डायवर्जन आए दिन जाम लगने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती थी।एनएचआई के अपर अभियंता मिर्जापुर ओपी प्रसाद और स्वास्तिक इंफ...