संभल, जनवरी 31 -- नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग में सुमो-टो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रम में एबीसी केंद्र बनाए जाने व उनके संचालन के लिए एक पशु प्रेमियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसने बताया गया कि शीघ्र ही कुत्तों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा । बैठक में पशु चिकित्साधिकारी अजय सिंह, अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया!जिसमें श्वानों के संरक्षण के लिए जल्द ही आश्रय ग्रह का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित होने की जानकारी दी गई। जिससे श्वानों का संरक्षण व इलाज आदि का कार्य किया जाएगा। स्वानों की बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाई जा सके। इस मौके पर प्रियंका सिंह सफाई खाद्य निरीक्षक ने पशु प्रेमियों से अपील की, कि जनता को जागरूक करें कि लोग खाना सड़कों पर ना फेके । जिससे जगह-जगह जानवरों का जमावाडा न लगे प...