भभुआ, अप्रैल 8 -- प्रशासनिक स्वीकृति के बाद भी जिले में 18 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य नहीं हुआ प्रारंभ कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान डीपीआरओ ने निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का दिया निर्देश (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य को लेकर विभाग एवं जिला प्रशासन सख्त है। पिछले सप्ताह पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कैमूर पहुंचकर विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर जिले में लंबित पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। बुधवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने जिले के मुखियो व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया है जिले के विभिन्न पंचायतों में प्रशासनिक स्वीकृति के बाद भी 18 पंचायत स...