सराईकेला, अगस्त 1 -- फोटो-SKL-6-कार्यक्रम में उपस्थित डीडीसी रीना हांसदा सरायकेला, संवाददाता । सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह और जिला अस्पताल के डीएस डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभउप विकास आयुक्त का संबोधन समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि नवजात शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए स्तनपान बेहद जरूरी है। यह बच्चे के लिए अमृत के समान है, जो उसे कई तरह की बीमारियों से बचाता है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और स्वास्थ्य कर्मियों से समाज में इसके प्रति जागरू...