पलामू, सितम्बर 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मंगलवार को मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्मृति भवन (टाउन हॉल) में कार्यक्रम कर शिशु शक्ति : ऑगमेंटेड टेक होम राशन (ए-टीएचआर) योजना का शुभारंभ किया गया। शिशु शक्ति : ए-टीएचआर, सामान्य टेक-होम राशन (टीएचआर) की तुलना में अधिक ऊर्जा एवं प्रोटीन युक्त विशेष पोषण आहार है। प्रति 100 ग्राम में लगभग 491 किलो कैलोरी ऊर्जा और 17.33 ग्राम प्रोटीन उपलब्ध कराने वाला यह आहार कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में सहायक बनेगा। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर नगर निगम के उप महापौर मनोज सिंह, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं...