चतरा, जनवरी 2 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को एक समारोह आयोजित शिक्षक सुमन कुमार को विदाई दी गयी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने शिक्षक सुमन कुमार को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मालूम हो कि यह कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान के आचार्य सुमन कुमार के सरकारी शिक्षक बनने के बाद आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान मायूस बच्चों ने उनके साथ बिताए गए पल को याद कर उनसे लिपटकर रो रहे थे। सुमन ने अपने जीवन के संघर्षों को बताते हुए अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। मंच संचालक आचार्य दशरथ पांडेय ने अपने विदाई गीतों से माहौल को गमगीन और समां बांध दिया। प्रधानाचार्य ने सुमन कुमार के द्वारा विद्यालय में दिए गए 12 वर्षों की सेवा को लेकर धन्यवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.