चक्रधरपुर, दिसम्बर 23 -- चक्रधरपुर। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने भारत माता और श्रीनिवास रामानुजन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। मौक़े उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य में इच्छा शक्ति हो तो उनके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। श्रीनिवास रामानुजन भारत के एक असाधारण गणितज्ञ थे। वे अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। यही अभिरूचि ने उन्हें भारत का महान गणितज्ञ बना दिया। कार्यक्रम का संचालन मीना कुमारी ने किया और कहा उनके याद में विभिन्न प्रकार की कक्षा सह गणित, चित्रकला की प्रतियोगिता कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, जयंती तांती का सराह...