बोकारो, जून 25 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक नवीन कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। वर्ष 2024 में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और कार्यशैली से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच विशेष पहचान बनी। उनके प्रयासों से वर्षों बाद 21 मार्च 2026 को विद्यालय का वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक आयोजित हो सका। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव कुमार संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष नागेश्वर कुमार, उपाध्यक्ष रविकांत सिंगला, अभिभ...