साहिबगंज, मार्च 30 -- शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला शुरू बरहड़वा। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ आरएसएस के नगर संचालक कृष्णकांत की उपस्थिति में ओंकार ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आचार्य ने विषय प्रवेश करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा में मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा नए सत्र में अनुशासन और शिक्षण पद्धति को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। वहीं, कृष्णकांत ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एंड्रॉइड मोबाइल फोन का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीजी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...