लोहरदगा, अप्रैल 4 -- कुडू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में शुक्रवार को हवन पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। प्रधानाचार्य मनोहर मोदी के नेतृत्व में पुरोहित बेनी माधव पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती वंदना, रामायण का चौपाई, हनुमान चालीसा, रामचरितमानस व राम स्तुति के सामूहिक पाठ व स्वाहा से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने कहा कि हवन को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है, यह न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि इसके वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी है। हवन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी को नई ऊर्जा, नई शक्ति और नए संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। आचार्य नरेश साहू और शिव कुमार ने प्रभु राम लला व हनुमान जी के...