चतरा, दिसम्बर 7 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि शिशु विद्या मंदिर पत्थलगड्डा में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया गया। यह आयोजन पूरे भारतवर्ष में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा संकुल की संयोजिका सह आचार्या माला सिन्हा मौजूद रहीं। साथ ही विद्यालय संयोजिका आचार्या रीना कुमारी और विद्यालय की मातृ भारती संगठन की अध्यक्ष स्मृति वर्मा सहित पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, सिंघानी मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम से पूर्व मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित किया। मुख्य अतिथि माला सिन्हा कुटुंब प्रबोधन के बारे में महिलाओं को बताते ह...