चतरा, मई 22 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बाज़ार टांड़ पत्थलगड्डा में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पत्थलगड्डा में गुरुवार को बाल संसद का गठन हुआ। गठन होने के उपरांत उन्हें उनके पदों की गरिमा बनाए रखने हेतु शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान प्रधानाचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा के अलावा सभी आचार्य एवं दीदीजी समेत भैया-बहन शामिल थे। मालूम हो कि विद्यालय के राष्ट्रपति आरजू राज, प्रधानमंत्री अनुज कुमार, शिक्षा मंत्री पीयूष कुमार,स्वास्थ्य मंत्री मोहित राज,खेल मंत्री दिवाकर कुमार, विद्युत मंत्री पीयूष कुमार,जल मंत्री हर्ष कुमार,सफाई मंत्री अनुराग कुमार,अनुशासन मंत्री सूर्यकांत कुमार को बनाया गया जबकि बालिकाओं में स्वास्थ्य मंत्री श्रुति भारती एवं निधि रानी, व्यवस्था मंत्री सरस्वती सुमन एवं सलीका कुमारी, अनुशासन मंत्री करिश्मा कुमारी एव...