बोकारो, फरवरी 19 -- जरीडीह बाजार। बेरमो के संडे बाजार स्थित सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विद्यालय में कम्प्यूटर टीचर रहे रूपेश केशरी को प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि देकर याद किया गया। निदेशक राम अयोध्या सिंह, प्रधानाध्यापिका शशि बाला शर्मा, वरीय शिक्षक नयन बनर्जी व परीक्षा प्रभारी मोहम्मद असलम सहित शिक्षक-शिक्षिकांए तथा छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि देकर नमन किया। दो मिनट का मौन रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...