साहिबगंज, मई 26 -- राजमहल। सिविल सर्जन के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल में अब सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को शिशु रोग विशेषज्ञ अपनी सेवा देंगे। मंगलवार को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. फरोग हसन ने अस्पताल में बच्चों की जांच कर इलाज किया।अस्पताल सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कुल 42 बच्चों को चिकित्सीय परामर्श और इलाज किया गया। बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार समेत अन्य बीमारियों की जांच कर दवा दी गई।इलाज कराने पहुंचे बच्चों के माता पिता ने बताया कि पहले बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए पश्चिम बंगाल और अन्य शहरों में जाना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। अब अस्पताल में ही बच्चों के डॉक्टर की सुविधा मिलने से काफी राहत मिली है। उधर, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवा प्रत्येक मंगलवार ...