शिशु रोग विभाग में पीजी के लिए एनएमसी की टीम ने किया निरीक्षण
धनबाद, अक्टूबर 7 -- एसएनएमएमसीएच के शिशु रोग विभाग में पीजी की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की एक सदस्यीय टीम ने मंगलवार को विभाग का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधन और सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया। मेडिकल कॉलेज ने शिशु रोग विभाग में पीजी की पांच सीटें शुरू करने के लिए एनएमसी को आवेदन दिया है। इसी के आलोक में यह निरीक्षण किया गया। एनएमसी की ओर से ओडिशा के डॉ हेमंता कुमार सिंह ने प्राचार्य डॉ आरके महतो, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ श्याम लाल मुर्मू, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अविनाश, डॉ सांभवित और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ उमेंद्र कुमार के साथ विभाग के ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्ड और एनआईसीयू का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान बेड ऑक्यूपेंसी, चिकित्सकों और शिक्षकों की उपलब्धता, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.