धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, अमित रंजन धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब शिशु रोग विभाग के लिए अलग इमरजेंसी शुरू की जाएगी। इस दिशा में पहल की जा रही है। बड़े अस्पतालों की तर्ज पर बच्चों के लिए विशेष इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विभाग के डॉक्टरों ने अस्पताल प्रबंधन के समक्ष प्रस्ताव रखा है। बता दें कि अभी इस मेडिकल कॉलेज में सभी विभागों की इमरजेंसी एक ही स्थान पर संचालित हो रही है। इससे गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इलाज के लिए यहां आनेवाले बच्चों को शिशु रोग विभाग में भेजा जाता है। वहां डॉक्टर उसे देखते हैं। डॉक्टर के नहीं रहने की स्थिति में मरीज को काफी इंतजार करना पड़ता है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शिशु रोग विभाग ने अलग इमरजेंसी की आवश्यकता जताई है। डॉक्टरों की मानें तो अलग शि...