साहिबगंज, मई 7 -- राजमहल। शहर के नीलकोठी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के वंदना कक्ष में गुरुवार को प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अभिभावक गोष्ठी हुई। मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप चिरानियां,समिति सदस्य पापड़ी ,अरविन्द ने भारत माता ,सरस्वती माता की तस्वीर पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया। कक्षा तृतीय से लेकर कक्षा दशम तक के छात्रों के अभिभावक उपस्थित थे। अभिभावकों ने भी अपनी-अपनी बातों को रखा। मौके पर शिक्षक,सुरेंद्र कुमार, झुंपा साहा, राहुल दास आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शिशु मंदिर में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...